FeaturedJamshedpurJharkhand

हिंदू पीठ जमशेदपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी कुमकुम : अरुण सिंह

जमशेदपुर। हिंदू पीठ के प्रांगण में कार्यकारिणी की एक बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिया गया कि संगठन के विस्तार के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी को हिंदू पीठ में बढ़ाने की जरूरत थी और इसे ध्यान में रखते हुए योग के क्षेत्र में अग्रिम काम कर चुकी और समाज हित में गरीबों के लिए हर वक्त खड़े रहने वाली कुमकुम को महिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया और उनकी घोषणा की गई। उन्हें हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान पूर्वक हिंदू पीठ के परिवार में उनका स्वागत किया।

योग के क्षेत्र में कुमकुम ने अपना पहला कदम 2015 मे शहर में आयोजित पतंजलि शिक्षक प्रशिक्षण शिविर से प्रारंभ की। उसके उपरांत योग के क्षेत्र में अपने रूची बढ़ाते हुए उन्होंने हरिद्वार में पतंजलि के योग पीठ में अपनी भागीदारी निभाई और योग गुरु रामदेव बाबा जी के सानिध्य में उन्होंने योग को और नजदीक से जाना। शहर के लोगों को चुस्त तंदुरुस्त रखने की दिलचस्पी रखने वाली कुमकुम ने शहर में कई जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया और 2016-17 में मोटापा प्रबंधन से जुड़े ओबेसिटी से जूझ रहे लोगों के लिए झारखंड में मुहिम चलाई और इस पर रिसर्च कर योग द्वारा उसका निवारण निकालने की इस मुहिम मे उन्हे राज्य का कोऑर्डिनेटर बनाया गया। सामाजिक कार्यों को और दुगनी तेजी से पढ़ाते हुए इन्होंने कोविड-19 दौरान योगा क्लास की शुरुआत की जिसमें उन्होंने अपने आसपास रहने वाले हैं गरीब बच्चों को निशुल्क योगा सिखाने की जिम्मेवारी उठाई और जो बच्चे सक्षम थे उनसे मिले शीश को भी गरीब बच्चों के ही हित में खर्च करने का काम करती है।
हिंदू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह जी ने उम्मीद जताई की कुमकुम जी महिला अध्यक्ष के रूप में बेहतर तरीके से हिंदू पीठ और महिलाओं के बीच में पारदर्शिता लाकर संगठन में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाएगी। महिलाओं के साथ-साथ दूसरे वर्गों के लोगों को भी योग से रूबरू कराकर उन्हें सिखाएंगी और खासकर महिलाओं को लव जिहाद जैसे चीजों से खुद की आत्मरक्षा कर समाज में सम्मान से जीने को प्रेरित करेगी।
हिंदू पीठ के नवनियुक्त महिला अध्यक्ष ने कहा कि मैं हिंदू पीठ के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूर्ण रूप से कोशिश करूंगी और महिलाओं को सशक्त कर हिंदू पीठ से जोड़ने की कोशिश करूंगी साथ ही योग और आत्मरक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने की पूर्ण रूप से कोशिश करूंगी।
आज के इस कार्यक्रम में हिन्दू पीठ के कोषाध्यक्ष किशोर गोलछा युवा अध्यक्ष प्रकाश दूवे सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह, विजय अग्रवाल,संजीव रजक,राहुल सिंह,आयुस चौधरी,अनुकेत कुमार आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button