FeaturedJamshedpur

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बागबेड़ा उप मुखिया सुनील गुप्ता की माता के निधन पर घर पहुंच कर संवेदना व्यक्त की

जमशेदपुर। झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के आवास पहुंचे। आवास पहुंचकर उप मुखिया श्री गुप्ता से उनकी मां की मृत्यु के बारे में विस्तृत रूप से अवगत हुए। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने श्री गुप्ता के मां के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किए। इस दुख की घड़ी में उन्होंने श्री गुप्ता के परिजनों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन भी दिए।
इस दौरान जिला पार्षद किशोर यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह,झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बागबेड़ा इकाई अध्यक्ष अजीत सिन्हा, क्षत्रिय समाज की अध्यक्षा कविता परमार, मुखिया प्रतिमा मुंडा, बहामुनी हेंब्रम, मायावती टूडू, नीनु कुदादा, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़, वार्ड सदस्य पूजा कुमारी, वीणालाल रजक, पंसस झरना मिश्रा , प्रतिनिधि नीरज सिंह, श्रवन मिश्रा, समाजसेवी टिंकू, मनोज मित्तल , सीएसपी सिंह, श्री राम सिंह, महेंद्र भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विदित हो कि उप मुखिया सुनील गुप्ता की 70 वर्षीय मां तिलेसरा देवी का निधन विगत 27 जुलाई मंगलवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। उनके शव को गुरूवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से गीतांजलि ट्रेन से टाटानगर रेलवे स्टेशन लाया गया। इसके बाद बागबेड़ा कॉलोनी स्थित आवास से आदित्यपुर स्थित पार्वती घाट में उनके शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button