FeaturedJamshedpurJharkhand

सोनिया गांधी को नोटिस भेजने के खिलाफ 21 जुलाई को रांची ईडी कार्यालय के समक्ष होगा जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोल्हान के प्रवक्ता एवं बोकारो जिला के कोऑर्डिनेटर राकेश तिवारी ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं एआईसीसी के महासचिव अविनाश पांडे के निर्देश पर केंद्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी को नोटिस देने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में आगामी 21 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से रांची में ईडी कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जाएगा।

साथ ही 22 जुलाई को सभी जिला में जिला के संयोजक एवं कोऑर्डिनेटर की उपस्थिति में जिला अध्यक्षो द्वारा ईडी के खिलाफ विशाल प्रदर्शन किया जाएगा तिवारी ने बताया यह तानाशाह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग को पराकाष्ठा पर पहुंचा दिया है पहले इडी के माध्यम से हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी को परेशान किया गया अब त्याग और तपस्या की मूर्ति कांग्रेस अध्यक्षा जो अस्वस्थ हैं।

उनको फर्जी आरोपों में ईडी से नोटिस करा कर परेशान करने का प्रयास केंद्र सरकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी तानाशाह सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर अपना विरोध करेगी।

Related Articles

Back to top button