FeaturedJamshedpurJharkhand

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी को सम्मानित किया

मानगो के विराट सिंह को गोली मारने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की

जमशेदपुर। सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पुलिस अधीक्षक के विजय शंकर से उनके कार्यालय में मिला एवं उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई तथा शॉल एवं गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने मानगो पुल के ठीक बगल में विराट सिंह को गोली मारने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई तथा पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया कि सिख समुदाय से संबंधित अगर कोई परिवारिक मामला पुलिस के पास आता है तो उसे पहले समाज को सुधारने का मौका दिया जाए इस पर पुलिस अधीक्षक श्री के विजय शंकर ने सकारात्मक पहल करते हुए एक अच्छा सुझाव माना है और इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस विशेष मौके पर प्रतिनिधिमंडल में झारखंड गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह सुरजीत सिंह खुशीपुर सुरजीत सिंह मनी फिट जोगिंदर सिंह जोगी सत्येंद्र सिंह रोमी कुलविंदर सिंह पन्नू सुखदेव सिंह बिट्टू सतनाम सिंह घुम्मन दलबीर सिंह झारखंड बोर्ड के प्रधान गुरचरण सिंह होम पाइप गुरुद्वारा के महासचिव गुरनाम से गम्हरिया गुरुद्वारा के चेयरमैन चंचल सिंह गोल पहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह मथारू सरजामदा के प्रधान रविंदर सिंह साकची गुरुद्वारा के सीनियर मीत प्रधान जोगिंदर सिंह जोगी महासचिव परमजीत सिंह काले कोयला डूंगरी के मीत प्रधान कुलदीप सिंह सनकी सिंह गोल्डी सिंह प्रिंस सिंह कई अन्य लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button