FeaturedJamshedpurJharkhand

सीतारामडेरा एवं टेल्को मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर पूर्व सीएम रघुवर दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पुर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा एवं टेल्को मंडल में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा एवं टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जन संपर्क अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव सहित बूथ के अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत कल्याण नगर, इंद्रा नगर ,निर्मल नगर, ह्यूम पाइप बस्ती क्षेत्र एवं टेल्को मंडल अंतर्गत आजाद नगर मार्केट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के संग स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों से मुलाकात कर केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल की जनहितैषी योजनाओं से से संबंधित पत्रकों का वितरण कर योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान टोल फ्री नंबर के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार को समर्थन देने का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के लोगों में गजब का उत्साह देखा गया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वर्तमान राज्य सरकार की वादाखिलाफी, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी आमजनों को जागरूक किया।

अभियान में मुख्य रूप से शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने नौ वर्षों में गरीब-जरूरतमंदों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है। सरकार के नौ वर्षों के दौरान 74 हवाई अड्डे, 15 एम्स, 7 आईआईटी और 3.5 करोड़ पक्के मकान, 9 करोड उज्ज्वला योजना के अलावा 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण एवं विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी। इसके साथ ही, वैश्विक महामारी कोरोना काल में 80 करोड़ जनता को मुफ्त अनाज दिया गया, जबकि 220 करोड़ लोगों को देश भर में कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश की जनता ने जिस विश्वास एवं आशा से पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई थी, बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने अपने कामकाज से उस भरोसे को पूर्ण रूप से सही साबित किया है। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सभी योजना की समय सीमा तय की और हर योजना का 100 प्रतिशत लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके, यह सुनिश्चित किया।

अभियान के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अचिंतम गुप्ता, पप्पू सिंह, देबू सरकार, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल, बलदेव भुइयां, अजीत कालिंदी, शैलेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र मिश्रा, रितेश कुमार, विकाश शर्मा, अनुराग मिश्रा, सुधा यादव, पप्पू मिश्रा, रमेश नाग, मिथलेश साव, पोरेश मुखी, संजीत चोरसिया, संतोष कुमार, रंजीत सिंह, बबलू मुखी, प्रमोद काबरा, विनोद सिंह, महेन्द्र प्रसाद, राजीव मिश्रा, रश्मी साहू, मनोज सिंह, अवतार सिंह, आशीष शर्मा, मेघन, प्रकाश ठाकुर, नागेश प्रसाद, कमलेश यादव, सुब्रतो घोष, उमेश साव, संजना साहू, पवन सोलंकी, विकास दास, संतोष सेठ, अतुल प्रभात,

सुधीर तिवारी, अशोक पासवान, रवि, सुभाष मुखी, मितरू प्रधान, संतोष सेठ, लोहा यादव, सजल भट्टाचार्य, रमेश विश्वकर्मा, रविन्द्र सिंह, डब्लू निषाद, भोला साव, कुलदीप साव, राकेश मुखी, मुजीम मुखी, महावीर सिंह, मुकेश कुमार, रामचंद्र प्रसाद, रवि भुइयां, भगवान प्रसाद, अवतार सिंह, अजय प्रसाद, विप्लव राय, सुनील यादव, राधेश्याम तिवारी, पप्पू साव, सरजू मुखी, संजना साहू ,अंजली, सुनीता देवी, पूनम देवी, कृष्णा समेत अन्य बूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button