FeaturedJamshedpurJharkhand

साकची अग्रसेन भवन में राणी सती दादी का महा मंगल पाठ 22 को

जमशेदुपर: शहर की सामाजिक संस्था भायली महिला मंडल सोनारी द्धारा आगामी 22 जुलाई शुक्रवार को श्री राणी सती दादी जी का महा मंगल पाठ एवं सप्तम सावन सिंधारा महोत्सव मनाया जायेगा। साकची श्री अग्रसेन भवन में होने वाले इस महोत्सव को सफल बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। मंगल पाठ के लिए संस्था की तरफ से पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर कूपन की व्यवस्था की गयी हैं। महा मंगल पाठ का वाचन स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना करेंगें। यह जानकारी सोमवार को संस्था की अध्यक्ष कविता अग्रवाल एवं सचिव रंजना केडिया ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिंदूर, चुनरी गजरा एवं नृत्य महोत्सव समेत सवामणी तथा छप्पन भोग और महाआरती होगा। कविता एवं रंजना ने बताया कि सवामणी का भोग लगाने एवं महाआरती में शामिल होने तथा मंगल पाठ कूपन के लिए भक्तगण संस्था के पदाधिकारियों से इस नंबर 7488245326, 6207393768, 7739334007 एवं 8210182126 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button