FeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद विद्युत वरण महतो ने हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ आंदोलन में हिस्सा लिया

जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने बुधवार को हेमंत हटाओ – झारखंड बचाओ आंदोलन के तहत रामगढ़ के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भारतीय जनता पार्टी की देन है। अटल बिहारी बाजपेयी जी ने झारखंडी जनता की भावना का सम्मान करते हुए अलग राज्य का गठन किया था।
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुरू से झारखंड आंदोलन को बेचने का काम किया था। आज जब से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य में स्थापित हुई है पूरे राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है। लूट का बाजार कायम है । विकास कार्य ठप्प पड़ गया है।इस भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना ही एकमात्र विकल्प रह गया है। उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद ,रामगढ़ के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button