FeaturedJamshedpurJharkhand

सांसद विद्युत वरण महतो को जन्मदिन पर राष्ट्रपति, गृहमंत्री ने दिया बधाई

जमशेदपुर। सांसद विद्युत वरण महतो के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें अपनी शुभकामना संदेश प्रेषित किया है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा की ईश्वर उन्हें स्वस्थ और प्रसन्न रखें और आने वाले कई वर्षों तक राष्ट्र की अनवरत एवं निष्ठा पूर्वक सेवा करते रहे।

इसके अतिरिक्त उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी उन्हें अपनी शुभकामना संदेश दिया है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दूरभाष पर सांसद विद्युत वरण महतो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । इसके साथ ही साथ पूरे लोकसभा क्षेत्र से उन्हें कार्यकर्ताओं एवं नेताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतकों ने जन्मदिन पर शुभकामना एवं बधाई दिया है और उनके दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की है । मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ,राजेश कुमार शुक्ला, अनिल सिंह ,चंद्रशेखर मिश्रा,नीरज सिंह, नागेंद्र पांडे, सत्यनारायण अग्रवाल, दीपक हल्दिया, कमल किशोर, चंचल चक्रवर्ती, प्रशांत पोद्दार, विनोद राय ,बजरंगी पांडे ,बबलू गोप,सुनील सिंह मुंडा, सानंद प्रधान, ललन यादव ,आनंद कुमार, मुकेश सिंह ,प्रवीण सिंह मुन्ना ,मनीष पांडे ,केपी सिंह, बलबीर मंडल ,निशांत कुमार ,शशिकांत सिंह आलोक दुबे ,नीरज दुबे ,कौस्तव राय नारायण पोद्दार ,मनोज बाजपेई ,प्रदीप चटर्जी केशव सिंह, मोंटी अग्रवाल, पुरन वर्मा, कृष्णा पात्रो,समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिल कर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button