FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड में चल रहा भ्रष्टाचार का मेगा शो : सतीश शर्मा

आदित्यपुर। भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार का प्रतीक बन गयी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नित्य प्रति भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सतीश शर्मा ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार का मेगा शो चल रहा है। धीरज साहू के बाद कांग्रेस के एक और नेता आलमगीर आलम की काली कमाई का पर्दाफाश हुआ है। झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस – संजीव लाल के घरेलू सहायक के ठिकाने से करीब 30 करोड़ नकदी बरामद हुआ । यह सोचने वाली बात है कि एक निजी सहायक के नौकर के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आ सकती है। सीधे तौर पर इस काली कमाई का कनेक्शन आलमगीर आलम से है। झारखंड की सरकारें जनता की गाढ़ी कमाई को हड़प कर अपनी तिजोरी भरने में लगी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में तो ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह’ जैसी स्थिति है। जेएमएम का शीर्ष नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं, लेकिन दूसरे नेता भी बेख़ौफ़ होकर काली कमाई कर रहे हैं। जनता के सामने घमंडिया गठबंधन का चरित्र उजागर हो चुका है।

Related Articles

Back to top button