FeaturedJamshedpurJharkhand

इंडिया गठबंधन मजबूत लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी लहराएगा परचम : महेंद्र पांडे

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने आजसू पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को वह हल्के में ना ले। इस बार एनडीए के 400 पार के नारे को जनता ने नकार दिया है। चार चरणों में संपन्न लोकसभा चुनाव में जनता का अपार समर्थन इंडिया गठबंधन को मिला है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी जो ख्याली पुलाव पका रही है वह कभी सफल नहीं होगा। लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर महंती की जीत पक्की है। जिस रफ्तार से झारखंड में गठबंधन की सरकार ने विकास के कार्य किए हैं वह पिछली सभी सरकारों के काम काज पर भारी है। वैश्विक महामारी कोरोना का जिक्र करते हए उन्होंने कहा कि 2 वर्ष से अधिक समय महामारी से निपटने में चला गया। लेकिन बचे हुए समय में जिस रफ्तार से सरकार ने विकास के कार्य किए हैं वह एक मिशाल है। आजसू पार्टी के द्वारा विधायक मंगल कालिंदी को उनका विरासत बचाने की चिंता नहीं करनी है। जुगसलाई में विकास भी होगा तथा विधायक मंगल कालिंदी की विरासत भी बचेगी। महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि विकास कार्य को लेकर विधायक मंगल कालिंदी जितने सजग व सक्रिय रहते हैं, वह पूर्व के आजसू पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री के कार्यकाल पर भारी है। इस बार विधायक मंगल कालिंदी जनता के अपार समर्थन से विजय होंगे।

Related Articles

Back to top button