FeaturedJamshedpurJharkhand

उषा सिंह बनी श्री हनुमान महिला अखाड़ा समिति की अध्यक्ष

जमशेदपुर। श्री हनुमान महिला अखाड़ा समिति द्धारा रामनवमी की तैयारी को लेकर सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में नयी कमिटी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से उषा सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। उषा सिंह ने बताया कि रामनवमी के दिन 30 मार्च गुरूवार को झंडा व हनुमानजी की पूजा होगी। महिलाओं द्वारा झंडा विसर्जन जुलूस सीमित क्षेत्र तक ही निकाला जाएगा। नयी कमिटी में देविका सिंह को उपाध्यक्ष, चन्दा सिंह को महासचिव, मीरा तिवारी, सरोज गांधी, कंचन को सहायक सचिव, नीतू सिंह एवं ममता सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी हैं। विनोद प्रसाद, यमुना तिवारी और राज श्रीपति को संरक्षक बनाया गया हैं। इसी प्रकार प्रभा तिवारी, रशिम दास, संगीता राज, डा. पूर्णिमा सिंह को कार्यक्रम आयोजन सचिव तथा सात लोगों को सचिव क्रमशः मालती तिवारी, नीतू आटे, किरण देवी, विना सिंह, नमिता सिंह, रिचा, शति वघावन बनाया गया हैं। नेहा भारद्धाज, उमा कोड़ा मनलूसा को सदस्य बनाया गया हैं।

Related Articles

Back to top button