FeaturedJamshedpurJharkhand

शहर वासियों का बढ़ रहा देसी कुत्ते पालने का मन

जमशेदपुर: शहर वासियों का बढ़ रहा मन देसी कुत्ते पालने का। जमशेदपुर के लोग धीरे-धीरे इन देसी कुत्तों की कीमत समझने लगे हैं। जमशेदपुर में बहुत ही अनोखी पहल “The Stray Army” संस्था के तरफ से इस रविवार को देखी गई।
शहर वासियों ने शायद ही कभी देसी कुत्तों के महत्व को समझा होगा। रविवार को The Stray Army की तरफ से एक एडॉप्शन कैंप का आयोजन, G Town Ground के पास किया गया था, जिसमें 13 देसी श्वानों को घर दिलाया गया। उनका एक ही नारा है की, “हम देसी तो हमारे कुत्ते भी देसी ही होने चाहिए।”
The Stray Army के तरफ से पहले भी ऐसे कैंप का आयोजन किए गए हैं और उनका मानना है की जमशेदपुर वासियों में देसी कुत्ते पलने का उल्लास बढ़ रहा है। अगर इसी प्रकार देसी कुत्तों को लोग पलने लगे तो आने वाले समय में ऐसा भी होगा की हमें सड़क किनारे कोई कुत्ता भूखा मरता नहीं दिखेगा।
ये समय यह सोचने का है की जहां हम विदेसी कुत्तों पर हजारों खर्च कर देते हैं वहीं क्यों न इन मासूमों को एक अच्छा जीवन दे। बात यह ब्रीड की नहीं केवल सोच की है। आप नज़रिया बदलिए शहर का नज़ारा स्वयं ही बदल जायेगा।

Instagram page :- thestrayarmy

Related Articles

Back to top button