FeaturedJamshedpur

व्यापार मंडल की बैठक में ने महिला व्यापारियों के हितों पर चर्चा

जमशेदपुर। भारतीय व्यापार मंडल महिला विंग की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनीता जयसवाल ने महिला व्यापारियों के व्यापार में हो रही कठिनाइयों पर चर्चा करते हुए महिला व्यापारियों की समस्याओं का निदान काो आश्वासन दिया। आज साकची में हुई बैठक में सुनीता जयसवाल ने कहा कि महिला व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से राज्य और केन्द्र सरकार के सामने रखा जायेगा। मौके पर सुनीता जयसवाल ने पवन अग्रहरि को अग्रहरि समाज का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाइयां दी। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पवन अग्रहरि, संगठन मंत्री मनोज शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज खत्री, डॉक्टर त्रिपुरारी झा, अनीता सत्यम, एकता जयसवाल, अशोक कुमार मुखर्जी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button