FeaturedJamshedpurJharkhandNationalRanchi

वॉर मेमोरियल पर 1971 युद्ध के वीर सैनिक हुए सम्मानित.. शहीदों को श्रद्धांजलि


इजाज अहमद
जमशेदपुर। 16 दिसंबर 1971 को मिली जीत की खुशी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित वॉर मेमोरियल पर 1971 युद्ध के शुर वीरों को सम्मानित एवं शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में ब्रिगेडियर रणविजय सिंह (अवकाश प्राप्त) एवं आर्मी कैंप सोनारी के कमांडिंग ऑफिसर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। सबसे पहले आर्मी कैंप के सम्मानित अतिथि ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही भारत माता, फील्ड मार्शल स्वर्गीय जनरल सैम मानिक शॉ एवं अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वी एम पाटील को भी उपस्थित संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बारी बारी से अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जे डब्लू ओ बृजकिशोर सिंह संचालन पेटीऑफिसर हरेंद्र शर्मा ने किया। 1971 युद्ध के सम्मानित वीरों में थल सेना से रमेश सिंह बलजीत सिंह चंद्रमा सिंह आर एन स्वैन कोमल दुबे सोनेलाल जबकि भारतीय नौसेना से रामजी दुबे को ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ने पुष्प एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी युद्ध वीरों ने अपनी पलटन की युद्ध के दौरान की जिम्मेदारी और उसको साहस एवं वीरता पूर्वक निभाने की कहानी अपने जुबानी सुनाई। जिसको सुनकर उपस्थित सैनिकों के रोंगटे खड़े हो गए। मुख्य अतिथि ने बताया कि इस युद्ध की घोषणा 3 दिसंबर 1971 और विजय 16 दिसंबर 1971 हुई थी। मगर यह लड़ाई पिछले 6 महीने से लड़ी जा रही थी। विश्व युद्धों के बाद यह पहली लड़ाई थी जिसमें 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के वीरता और पराक्रम के आगे अपने अस्त्र-शस्त्र एवं सैन्य टुकड़ियों के साथ पूर्वी पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सेना के उन दिनों कमांडिंग इन चीफ जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष ढाका यूनिवर्सिटी में आत्मसमर्पण किए। भारतीय युद्ध इतिहास में पिछले वर्ष इस दिन को स्वर्णिम विजय दिवस के रूप में मनाया गया था। आज का पावन दिन 51वां विजय दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें भारतीय सेना के तीनों सेना से सेवानिवृत्त जाबाज सैनिक शामिल हुवे। जिला अध्यक्ष बृज किशोर सिंह एवं जिला सचिव दिनेश सिंह ने सम्मानित अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खुशी के लड्डू प्रोग्राम में शामिल लोगों के साथ साथ मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लौह नगरी के आम जनता को भी बांटे गए। साथ ही देशभक्ति गीतों पर उपस्थित सैनिकों ने झूम कर खुशी का इजहार किया। संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने उपस्थित सदस्यों को आपसी एकता और भाईचारा बनाए रखने की अपील की और भविष्य में भी मिलजुल कर राष्ट्रहित समाजहित एवं सैन्यहित के लिए निरंतर कदम से कदम एवं कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते हुए संगठन के इतिहास में हर दिन एक नया अध्याय सेवा के रूप में जोड़ने का संकल्प दोहराया। जिससे युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा हो एवं सिविल समाज में सेना के प्रति सम्मान बढ़े जिससे भारतीय सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों को मोरल सपोर्ट मिले और वह अपनी सेवा देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा में शत प्रतिशत सेवा दे सकें। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव रंजन भोला प्रसाद सिंह डॉ कमल शुक्ला प्रमोद कुमार मिथिलेश सिंह अशोक श्रीवास्तव बलरामपल पटसानी बी के त्रिपाठी शेख अनवर सुरेंद्रनाथ ओझा देवेंद्र त्रिपाठी जयदीप दास विवेक सिंह आर एन मिश्रा संजय पाठक अनुज सिंह अनिल झा एस ए खान उपेंद्र प्रसाद सिंह जावेद हुसैन अजय कुमार सिंह कुमार रवि कुंदन सिंह ललन शाह प्रमोद कुमार रमेश शर्मा के साथ-साथ सैकड़ों सैनिक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री दिनेश जी ने किया।

Related Articles

Back to top button