FeaturedJamshedpurJharkhand

विधायक सरयू राय के आवास पर श्री रामार्चा पूजा में 52000 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद


जमशेदपुर : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड के पूर्व मंत्री तथा वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में ‘श्री रामार्चा पूजा‘ के दूसरे दिन रुद्राभिषेक के पश्चात दोपहर 12.00 बजे से महाप्रसाद का आयोजन हुआ। रामर्चा पूजा में 52 हजार से अधिक लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

रामर्चा पूजा के महाप्रसाद में नगर विकास विभाग के पूर्व मंत्री सीपी सिंह, पूर्व मंत्री दिनेश सारंगी, झारखंड खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जय नंदू, टाटा स्टील लिमिटेड के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी, पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय, सरायकेला-खरसावां जिला के एसपी, कई प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, महिला विश्वविद्यालय की कुलपति अंजिला गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, सांसद प्रीतिनिधि चितरंजन वर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ती, डॉ परितोष सिंह, देवयानी मुर्मू, जेएमएम नेता राजू गिरी, कांग्रेस नेता अजय सिंह, आनंद बिहारी दुबे, नट्टू झा, मुन्ना सिंह, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शम्भू सिंह, आरएसएस के स्वयंसेवक, भारतीय जनतंत्र मोर्चा के साथ ही राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेतागण, विभिन्न संगठनों, पंचायत प्रतिनिधियों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button