FeaturedUttar pradesh

विजय दशमी के पर आनंद अखाड़ा प्रयागराज में कन्या भोज सम्पन्न।


नेहा तिवारी
प्रयागराज;विजय दशमी के शुभ अवसर पर आनंद अखाड़ा प्रयागराज मे कन्याओं को भोजन कराकर उनकों सम्मानित किया गया साथ ही नगर निगम के तीन दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारीयों को भी भोजन कराया गया|
भोजन के पूर्व अनामिका चौधरी प्रदेश मंत्री तथा संजय ममगाई जोनल अधिकारी ने सभी कन्याओं के पैर पानी से धुला कर, टीका लगाया व माल्यार्पण कर सम्मानित किए तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें रावण वध, काली नृत्य, राधा कृष्ण, दुर्गा व हनुमान जी के कार्यक्रमों को लोगों खूब सराहा|
पूज्य संत राजेश्वरानंद जी ने सभी कन्याओं को दक्षिणा देकर तथा अनामिका चौधरी व सोमनाथ मिश्रा ने रूमाल- केला देकर आशीर्वाद प्राप्त किये|
कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह श्रीमान संजीव जी पूरे कार्यक्रम मे उपस्थित रह कर लोगों का उत्साहवर्धन करते रहे|
पूर्व अपर आयुक्त ओझा,
सांस्कृतिक कार्यक्रम के धनिका श्रीवास्तव,लक्ष्मी तिवारी, गौरी तिवारी,सरस्वती तिवारी,नैना शर्मा, समृद्धि जोशी,महक जोशी,मानसी जोशी,अशिंका जोशी एवं राजलक्ष्मी तिवारी, सोमनाथ मिश्रा,भाजपा के मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सजल अग्रवाल, राकेश मिश्रा, रूशाली मिश्रा,मंदाकिनी मिश्रा,मृणाली मिश्रा,आस्था तिवारी,त्रिगुणात्मिका शीतल शुक्ला, सुमन बाला, दिनेश श्रीवास्तव,बाबी,अमित सिंह,अमन कुमार सह मीडिया प्रभारी, राहुल मिश्रा,राजीव श्रीवास्तव,रोहित यादव, कमल वर्मा,अरविंद श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राम मूरत चतुर्वेदी, श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव,आनंद जायसवाल व क्षेत्रीय लोगो के साथ नगर निगम प्रयागराज के डी पी पांडे और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button