FeaturedJamshedpurJharkhand

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी समीर मोहंती को जीत दिलाना है : चंपई सोरेन

जमशेदपुर। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन रविवार कों जमशेदपुर पहुंचे जहाँ वें जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा आयोजित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मे शामिल हुए। उनके साथ जमशेदपुर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सह विधायक समीर मोहंती भी मौजूद थे। वहीँ कार्यक्रम मे विधायक रामदास सोरेन, विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, इंचागढ़ विधायिका सविता महतो, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, 20 सूत्री के पूर्वी सिंहभूम सदस्य प्रमोद लाल, सुनील महतो, शेख बदरुद्दीन, बीर सिंह सुरेन, श्यामल रंजन सरकार, अरुण सिंह राजा, समद अंसारी, पार्टी के शीर्ष नेतागण मौजूद रहे। वहीँ सैकड़ों कि संख्या मे पार्टी के बूथ स्तर के महिला व पुरुष कार्यकर्ता यहाँ मौजूद रहे। मौके पर सभी ने एक साथ अपने पार्टी के प्रत्याशी समीर मोहंती कों जीत दिलवाने का संकल्प लिया। इंडिया गठबंधन

प्रत्याशी समीर मोहंती ने कहा कि यह लड़ाई झारखण्ड के अस्मिता कों बचाने और झारखण्ड राज्य कि आवाज को संसद तक पहँचाने की है।जिसे एक एक बूथ स्तर के कार्यकर्ता मिलकर ही इसको सफल बना सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि हमें जीत का लक्ष्य लेकर चलना है, प्रत्येक बूथ पर एक प्रभारी होंगे और उन प्रभारियों कों 25-25 महिला व पुरुष का लिस्ट तैयार कर संगठन कों सौंपना है। विगत लोकसभा मे हम थोड़े कमजोर पड़े थे, लेकिन विधानसभा मे हमने अपनी पकड़ बनाई थी

और कोल्हान से एक भी सीट भाजपा कों नहीं मिला। इस लोकसभा चुनाव मे भी हमें उसी रणनीति के साथ चलना है ताकि इस बार झारखण्ड से एक भी लोकसभा सीट भाजपा कों ना जाये। वहीँ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि

मोदी सरकार ने कभी भी शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर काम नहीं किया, बल्कि जनता कों केवल जुमलों मे उलझा कर रख दिया। इस बार क्षेत्र कि जनता इसका मुँह तोड़ जवाब देगी और भाजपा कों उखाड़ फेकेगी।

Related Articles

Back to top button