FeaturedJamshedpurJharkhandNational

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए पार्टी कार्यकर्ता: निरल पूर्ति

मझगांव प्रखंड के बासगी गांव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों के साथ विधायक ने किया बैठक

चाईबासा।पार्टी संगठन की रीड कार्यकर्ता ही होते हैं। आने वाले समय लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपने जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हो जाएं । यह बातें मझगांव प्रखंड के बासगी गांव में आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों के बैठक को संबोधित करते हुए मझगांव विधायक निरल पूर्ति ने कहा। विधायक ने कहा कि हम सभी अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाए। इसी को देखते हुए मझगांव प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों को के साथ पार्टी के विस्तार और मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। खासकर इसमें आने वाले लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राज्य में अहम भूमिका में है। गठबंधन की सरकार चल रही है, इसमें हम सभी एक साथ राज्य के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं ।लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए केंद्र नेतृत्व का जो भी निर्देश होगा उनके अनुसार हम मजबूती के साथ कार्य करेंगे। हम अपने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाए रखें । क्योंकि विपक्ष की पार्टी राज्य में साम, दाम , दंड, भेद का खेल खेल रही है । इसलिए हमें पूरी ताकत के साथ उनका मुकाबला करना होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से न्याय यात्रा भी जल्द निकल जाएगी। इसमें हम सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गलत चीजों में फंसा कर भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर ईडी उस पर कार्रवाई की है । इसकी जानकारी राज्य के प्रत्येक जनता को पार्टी के कार्यकर्ता देंगे। जिससे आने वाले समय चुनाव में हमें न्याय मिल सके। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुनिल सिरका, जिला परिषद सदस्य पूनम जेराई, प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुआ, 20 सूत्रीय अध्यक्ष धनुर्जय तिरिया, सोना सिंह पिंगुआ, श्याम लाल पिंगुआ, अजीजुर रहमान, मनोज तिरिया समेत मझगांव प्रखंड के झामुमो पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button