FeaturedJharkhand

रजत पदक विजेता तीरंदाज अंशिका को महिला समिति ने किया सम्मानित

संगीता पाण्डेय रिपोर्टर गुवा/चाईबासा
अधिशासी महिला समिति किरीबुरू की अध्यक्षा सुनीता राय के नेतृत्व में महिलाओं ने 36वां राष्ट्रीय खेल आर्चरी प्रतियोगिता की दो रजत पदक विजेता अंशिका कुमारी सिंह को विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया।सम्मान समारोह का आयोजन सेल की किरीबुरू प्रबंधन द्वारा संचालित एकलव्य आर्चरी अकादमी मैदान जहां अंशिका प्रशिक्षण लेती है, वहां किया गया।इस दौरान अध्यक्षा ने तमाम युवा तिरंदाजों से कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है।आप सभी खिलाडियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।आप राष्ट्र, सेल व स्वंय के लिये बेहतर प्रदर्शन करते हुये ओलंपिक समेत तमाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करें।उन्होंने कहा कि एकलव्य अकादमी के सदस्य हैं तो एकलव्य जैसे धनुर्धर बने। एकलव्य के इतिहास से प्रेरणा लें। विकट परिस्थिति के बावजूद एकलव्य सबसे बडे़ धनुर्धर बने।सेल की किरीबुरू प्रबंधन अकादमी में धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ रही है। खिलाड़ियों को अपने खेल पर ध्यान केन्द्रित कर कड़ी परिश्रम से आगे बढ़ने की जरूरत है। हम तमाम महिलाएं व शहरवासी आपके साथ हैं। इस दौरान सुनीता थापा, रंजना कुमार, चन्द्रमल्लिका बनवारी, इप्सिता सेठी, भवानी दास, रानी कुमारी, स्वागता लोहार, सुमी श्रीवास्तव, एकता शर्मा, स्वेता रानी, प्रीति मिश्रा, रंजना सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक रमेश सिन्हा, बी बासा, कोच राजेंद्र गुईया एंव कल्पना गुईया, संजय दास, रमण आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button