FeaturedJamshedpur

मैथिली भाषा संघर्ष समिति को सुचारू रूप से चलाने के लिए केन्द्रीय कमिटी का गठन किया गया

जिसका संयोजक अमर नाथ झा (मास्टर साहब) रांची को बनाया गया

जमशेदपुर। झारखंड में मैथिली को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है उसके बावजूद झारखण्ड सरकार के द्वारा स्थानीय नियोजन नीति के जिलावार भाषा की सूची में मैथिली को सम्म्लित नहीं किया गया। सरकार के इस निर्णय के खिलाफ उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए राज्य भर के विभिन्न मैथिल संस्था / संगठन ने अपनी एकजुटता का परिचय दिखाते हुए एक संयुक्त समिति “मैथिली भाषा संघर्ष समिति ,झारखंड” का गठन किया गया। यह समिति का प्रासंगिकता एवम उद्देश्य वर्तमान एवम कालांतर में भी रहेगा जो झारखंड में मैथिली भाषा सह भाषी के लिए संघर्षशील रहेगा।
मैथिली भाषा संघर्ष समिति के अंतर्गत एक केंद्रीय समिति का गठन का होना आवश्यक एवम प्रस्ताव आया कि समिति के उद्देश्य के पूर्ति हेतु सुचारू रूप से चलाने और रणनीति और क्रियान्वयन के लिए किया जाना चाहिए।

केंद्रीय समिति के गठन का उद्देश्य को लेकर 13 -02-2022 को मैथिली भाषा संघर्ष समिति का पहला बैठक हुआ लेकिन कतिपय कारणों से पहली बैठक में पुनः 19-02-2022 को बैठक करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया
अतएव 19-02-2022 के पुनः बैठक किया गया जिसमें राज्यभर के मैथिल संस्था के प्रतिनिधि एवं मैथिलीअनुरागी आदि को ज़ूम लिंक एवम फोन द्वारा संपर्क कर आमंत्रित किया गया उस बैठक में सभी संस्था के सदस्यों की उपस्थिति में सहमती, अनुशंसा , अनुमोदन एवम सर्वसम्मति के उपरांत केंद्रीय समिति सह कार्यकारणी का गठन किया गया
संयोजक: अमर नाथ झा(मास्टर साहब) रांची
सह संयोजक : शंकर कुमार पाठक जमशेदपुर
कोष एवं केंद्रीय समिति कार्यालय प्रभार : प्रेम चंद्र झा रांची
सरकारी मामलों के प्रभारी:- मिथिलेश मिश्रा , रांची
मार्गदर्शक एवं ऐतिहासिक जानकार:- डॉ अशोक कुमार झा अशोक अविचल एवम डॉ रविंद्र कुमार चौधरी, जमशेदपुर
प्रेस प्रभारी : प्रमोद कुमार झा जमशेदपुर एवम अजय झा रांची
कानून संबंधी प्रभारी : पंकज कुमार झा जमशेदपुर
कार्यकारिणी सदस्य:- अरुण कुमार झा रांची मनोज मिश्रा, रांची हरी मोहन झा ,देवघर शिव कांत झा , धनबाद एवं अन्य संगठन के भी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्दीय समिति आगे भी कार्यकारिणी सदस्य की संख्या को घटा बढ़ा सकता है

इस बैठक में मुख्य रूप से कमलकांत झा, बी के झा, प्रवीण झा, ओम प्रकाश मिश्रा, राजेन्द्र कुमार, राम कुमार झा, हितनाथ झा, सुनील मोहन ठाकुर, डा धनाकर ठाकुर, आशिष मिश्रा, राजेंद्र कुमार कर्ण आदि उपस्थित थे बैठक का संयोजनकर्ता प्रेम चंद्र झा , हितनाथ झा एवम पंकज कुमार झा द्वारा किया गया ज़ूम बैठक का संचालन पंकज कुमार झा के द्वारा किया गया अंत में धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश मिश्र देवघर ने किया

Related Articles

Back to top button