FeaturedJamshedpur

“मेगा इवेंट” हेतु समस्त भारत में 100 जिलों का चुनाव किया गया है जिसमे झारखण्ड राज्य में रांची और जमशेदपुर शामिल।

जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम में “मेगा इवेंट” का आयोजन किया गया। उद्योग विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम,सूरज कुमार शामिल हुए।
मेगा इवेंट” हेतु समस्त भारत में 100 जिलों का चुनाव किया गया है जिसमे झारखण्ड राज्य में रांची और जमशेदपुर शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के आर्थिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन हेतु सुझावों एवं समस्याओं पर चर्चा की गयी।
जिला उपायुक्त द्वारा सरकार के स्तर पर एवं जिला प्रशासन के द्वारा जिले के उद्यमियों को निर्यात प्रोत्साहन हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। उपायुक्त द्वारा उद्यमियों की समस्याओं के निदान हेतु सीधे संपर्क करने का आश्वासन दिया गया।

स्वागत भाषण महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, चाईबासा द्वारा दिया गया। इसमें विस्तृत रूप से झारखण्ड की औद्योगिक नीति-2021, प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम एवं निर्यात प्रोत्साहन नीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। श्री मौन प्रकाश, आईएफएस, डिवीज़नल मैनेजर, झारखण्ड स्टेट फारेस्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन, जमशेदपुर द्वारा वनोत्पाद के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वनोत्पाद के निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की गयी।

आयोजन के प्रमुख वक्ताओं में श्री मौन प्रकाश, डिवीज़नल मैनेजर, झारखण्ड स्टेट फारेस्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन, जमशेदपुर, श्री मिथिलेश कुमार, उपायुक्त-राज्य कर, सिंहभूम अंचल श्री शम्भू शरण बैठा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, चाईबासा, श्री संतोष खेतान, अध्यक्ष, एशिया-आदित्यपुर, श्री नितेश धूत, उपाध्यक्ष -SCCI, श्री राहुल लाल, चेयरमैन CII, ईस्टर्न रीजन इंटरनेशनल ट्रेड टास्क फ़ोर्स & चीफ, एक्सपोर्ट्स-टाटा स्टील लिमिटेड, श्री राजीव बंसल, GM -मैटेरियल्स, टाटा मोटर्स, श्री बसंत तिर्की-ट्राइबल इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पूर्वी सिंहभूम, श्री डोमन टुडू, अध्यक्ष, दलित इंडियन चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, पूर्वी सिंहभूम एवं प्रतिनिधि, जिला मतस्य पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम थे। वक्ताओं द्वारा ज़िले में निर्यात की संभावनाओं, इसमें आने वाली समस्याओं एवं सरकार से इस दिशा में अपेक्षित सहायता पर चर्चा की गयी।

Related Articles

Back to top button