FeaturedJamshedpurJharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से सम्मन भेजे जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं में उबाल

हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

हेमंत सोरेन को खरोच भी आई तो झारखंड जल जाएगा : रामदास सोरेन

जमशेदपुर। केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सम्मन भेज जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर जुलूस के रूप में विरोध प्रदर्शन करते हुए हजारों की संख्या में विधायक नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंचे। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष एवं घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने हुंकार भरते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बार-बार ईडी को मोहरा बनाकर सम्मन भेजा जाता है, ताकि झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार को स्थिर किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खरोच भी आई तो झारखंड जल जाएगा। रामदास सोरेन ने कहा की पूर्वी सिंहभूम के 10000 कार्यकर्ताओं को जेल में रखने की व्यवस्था की जाए और उनको खाने पीने नित्य क्रिया कर्म के लिए पूरी तरह व्यवस्था की जाए क्योंकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता जेल भरो आंदोलन भी शुरू करने वाले हैं। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी और 20 सूत्री सदस्य प्रमोद लाल ने कहा की रघुवर दास को भी ईडी की ओर से सम्मन भेजा जाना चाहिए, क्योंकि इनके खिलाफ भी कई घोटाले उजागर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को टारगेट रघुवर के इशारे पर ही किया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर पहुंचने वाले विधायकों में बहरागोड़ा के समीर महंती पोटका के संजीव सरदार, झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के उपाध्यक्ष अरुण प्रसाद सहित काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button