FeaturedJamshedpurJharkhand

मानसिक रोगियों को भावनात्मक सहयोग देने की स्वयं सेवकों को दी गयी ट्रेनिंग


जमशेदपुर। आत्महत्या निवारण के क्षेत्र मे लगातार प्रयास करने वाली शहर की सामाजिक संस्था जीवन से जुड़े सभी स्वयं सेवकों के लिए विशेष ट्रेनिंग का आयोजन कदमा स्थित एडीएल सोसाइटी सनसाइन स्कूल के हॉल मे किया गया। इसका उद्घाटन जल, वायु एवं पृथ्वी तत्व को पुष्प समर्पित कर बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर दीपक कुमार गिरी (शहर के विख्यात मनोचिकित्सक) ने किया। डॉक्टर गिरी मानसिक रोगों में हुई बढ़त पर चर्चा करते हुए जीवन संस्था के स्वयं सेवकों की कार्यकुशलता की सराहना की। मानसिक विकारों से ग्रसित रोगियों को कैसे बेहतर भावनात्मक सहयोग दिया जा सकता इस पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर संस्था जीवन के संस्थापक डॉक्टर महावीर राम एवं डायरेक्टर, डॉक्टर जे जैन भी उपस्थित थे। उन्होंने विश्वास जताया कि नये स्वयं सेवक के जुड़ने से जीवन संस्था द्धारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करने मे सफल होगी। उन्होंने शहर के जिम्मेदार नागरिकों, विभिन्न उद्योग संस्थानों के प्रबंधकों, एसोसिएशन के अध्यक्षों से अनुरोध किया है कि अगर आपके परिचित, मित्र, परिवार जन मानसिक रूप से परेशान हों तो निःशुल्क सेवा प्राप्त करने हेतु तुरंत जीवन संस्था से संपर्क कराएं तथा आत्महत्या रोकथाम की अति उत्तम सामाजिक सेवा के भागीदार बन अपना कर्तव्य निभाएं। संस्था की डिप्टी डायरेक्टर दुर्गा राव ने कहा कि छोटी-छोटी मानसिक परेशानियों को नजर अंदाज करने पर ही आगे चलकर वे आत्महत्या के लिए प्रेरित करती हैं। मानव जीवन अति मूल्यवान है। अल्पकालिक छोटे-छोटे परेशानियों से घबराकर इसे खोना नहीं है। डटकर सामना करना है। उन्होंने बताया कि साल के 365 दिन सेवा उपलब्ध हैं। जीवन संस्था का हेल्पलाइन नम्बर 9297777499 एवं 9297777500 हैं। तीन माह में 55 लोगों ने की आत्महत्याः- कोरोना की कहर और लॉक डाउन की स्थिति का आम जनता के मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता रहा। इस दौरान आत्महत्या की संख्या मे बढ़ोत्तरी हुई। 2020 मे 258 और 2021 मे 255 (औसतन 21 प्रति लाख)। कोरोना की प्रबलता के कम होते ही 2022 की शुरुआत बेहतर थी (जनवरी और फरवरी में 17-17)। किन्तु मार्च मे आत्महत्या की संख्या फिर 21 तक पहुंच गई। इस बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्र से 6 स्वयं सेवकों का चयन कर जीवन संस्था से जोड़ा गया हैं।

Related Articles

Back to top button