FeaturedJamshedpur

मनीफीट में चंदा सिंह ने झंडा तोलन किया

जमशेदपुर। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का प्रतीक तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मनीफिट फुटबॉल मैदान में पुरुष इकाई के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह और कोल्हान महामंत्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में झंडोत्तोलन क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय सा प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी के बीच लड्डू वितरण करके गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे प्रदेश महामंत्री चंदा सिंह राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह, गोविंदपुर महामंत्री अंशु सिंह, इंदू सिंह संगीता सिंह बारीडीह मंडल अध्यक्ष बीना सिंह, पुतुल सिंह, राजेश सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, आयुष सिंह तथा अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button