Art&cultureFeaturedJamshedpurJharkhandMumbaiNational

भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में दिखा ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा, निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर और आम्रपाली को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गये कुणाल सिंह बायोपिक कैटगरी में सिंह साहब द राइजिंग को मिला 11 अवार्ड, फिल्म दाग एगो लांछन और विवाह 3 को भी मिला अवार्ड

मुंबई। भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अभिनीत और रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट निशांत उज्जवल निर्मित फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ का जलवा खूब देखने को मिला है. इस फिल्म को भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 में सर्वश्रेठ फिल्म चुना गया, जबकि इस फिल्म के लिए सुपर स्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला. श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित अयोध्या महोत्सव के दौरान हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा, बेस्ट फिल्म ‘माई प्राइड ऑफ भोजपुरी’ के लिए निशांत उज्जवल, ज्योति देश पांडेय और आल टाइम बेस्ट सक्सेसफुल पी आर ओ का अवार्ड रंजन सिन्हा के साथ बेस्ट म्यूजिक का अवार्ड अभय सिन्हा की कंपनी यशी फिल्म्स को चुना गया. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे रहीं, जिन्हें फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ के लिए इस अवार्ड से नवाजा गया. बेस्ट डिस्ट्रीब्युटर का अवार्ड भी निशांत उज्जवल को मिला. दरअसल, अवार्ड में निशांत उज्ज्वल की माई प्राइड ऑफ भोजपुरी, दाग एगो लांछन और विवाह 3 छाई रही, जिसे कुल 18 अवार्ड मिले.
इससे पहले सरस सलिल अवार्ड 2024 का शुभारंभ श्री नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ, उत्तर प्रदेश के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया. इस दौरान अयोध्या महोत्सव मंच के अध्यक्ष श्री हरीश श्रीवास्तव, दिल्ली प्रेस के भानु प्रकाश राणा और बृहस्पति कुमार पांडेय मुख्य रूप से मौजूद रहे. इस अवसर पर बॉलीवुड से भोजपुरी में डेब्यू करने वाले राहुल शर्मा को बेस्ट डेब्यू एक्टर और विक्रांत सिंह को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला, जबकि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से कुणाल सिंह नवाजे गये. वहीं बायोपिक कैटगरी में सिंह साहब द राइजिंग को 11 अवार्ड मिला।

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024

माई प्राइड ऑफ़ भोजपुरी
बेस्ट फ़िल्म
बेस्ट एक्टर : दिनेशलाल यादव निरहुआ
बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा
बेस्ट म्यूजिक : रजनीश मिश्रा
बेस्ट कोरियोग्राफर : कानू मुख़र्जी
बेस्ट सिंगर फीमेल : प्रियंका सिंह
बेस्ट एक्शन : दिलीप यादव
बेस्ट गीतकार : प्यारेलाल यादव कवि जी
बेस्ट लाइन प्रोड्यूसर : जनार्दन पांडेय

सिंह साहब द राइजिंग
बायोपिक कटेगरी
बेस्ट फ़िल्म : सिंह साहब द राइजिंग
बेस्ट एक्टर : देव सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस अंजना सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : सुशील सिंह
बेस्ट डायरेक्टर : धीरज पंडित
बेस्ट स्टोरी : शुभम सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल : बीणा पांडेय
बेस्ट गीतकार : मुसाफिर जौनपुरी
बेस्ट ड्रेस डिज़ाइनर : रिया सिंह
बेस्ट सपोर्टग जूरी अवार्ड : संतोष पहलवान
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइनर : उदय भगत
फिल्म : दाग़ एगो लांछन
बेस्ट एक्ट्रेस : आम्रपाली दुबे
बेस्ट एडिटर : जितेंद्र सिंह जीतू
बेस्ट डायरेक्टर भोजपुरी फैमली वैल्यूज : प्रेमांशु सिंह
बेस्ट स्टोरी : मनोज कुशवाहा
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : विक्रांत सिंह राजपूत
स्पेशल जूरी अवार्ड : सत्य सावरकर
फिल्म डार्लिंग
बेस्ट कॉमेडी जूरी अवार्ड : रोहित सिंह मटरू
बेस्ट एडिटर जूरी : कोमल वर्मा
बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक : म्यूजिक BAB
बेस्ट फ़िल्म जूरी : प्रदीप के शर्मा
बेस्ट डेब्यू एक्टर : राहुल शर्मा
बेस्ट आर्ट डायरेक्टर : विजय श्रीवास्तव
बेस्ट सिंगर फीमेल जूरी : स्वाति शर्म
फिल्म : विवाह 3
सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फ़िल्म : निशांत उज्जवल
बेस्ट DOP : महेन्द्र सरला
स्पेशल जूरी अवार्ड : निशा सिंह
फिल्म : हीरा बाबू एम बी बी एस
बेस्ट क्रिटिक एक्टर : विमल पांडेय बेस्ट डायरेक्टर क्रिटिक : अखिलेश पांडेय।

Related Articles

Back to top button