FeaturedJamshedpurJharkhand

भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यसमिति मे आज बूथ को मजबूत करने और महिला शक्ति को जोड़ने,संगठन को मजबूत करने और सभी को सरल ऐप डाउनलोड करने को बल देने बोला गया

भाजपा जमशेदपुर महानगर के महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक रविवार दिनांक 19.3.2023 को संपन्न हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी जी की अध्यक्षता में परसुडीह,सुंदरनगर मंडल क्षेत्र अंतर्गत गौरी भवन,शीतल चौक में आयोजित हुई। कार्यसमिति बैठक में विषेस अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष श्रीमती आरती कुजूर जी, प्रदेश प्रवक्ता सह जमशेदपुर प्रभारी श्रीमती लवली गुप्ता जी,पोटका की पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार जी , प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा जी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण जी , भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव जी, मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी लक्की सिंह राजपूत जी ,जिला मंत्री नीलू मछुआ जी,पार्षद कुसुम पूर्ती जी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती लष्मी कुमारी जी,साथ ही विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि राजपति देवी जी,प्रभा देवी जी,सुनीता देवी जी,रेणु झा जी,सीमादास जी पूर्व जिला अध्यक्ष शांति देवी जी,मीना देवी जी,रीता सिंह जी,कैलासपति मिश्र जी, विणा सृंगारी जी मुख्यरूप से शामिल हुए। अतिथियों ने पार्टी के पितृ पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं अटल बिहारी जी के वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं ‘वंदे मातरम’ गीत के साथ बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी जी ने स्वागत संबोधन करते हुए संगठन के अब तक के कार्यों की जानकारी दी। साथ ही मेनका सरदार जी ने बूथ को मजबूत करने की बात रखी , प्रदेश अध्य्क्ष आरती कुजूर जी ने,बूथ पन्नाप्रमुख बनाने और शक्ति केंद्र खोलने की बात रखी और मन की बात एक जगह साथ सुनने की बात रखी, लवली गुप्ता जी ने संगठन को मजबूत करने की बात रखी, रीता मिश्रा जी ने महान नारी स्वर्गीय सुषमा स्वराज जी के प्रेरणादायक जीवन के बारे मे बताया। जिला अध्य्क्ष गुंजन जी ने कई आगामी होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी और सफल आयोजन करने के लिये कहा।
आज सुषमा स्वराज अवार्ड समाज के लिए कार्य करने वाली कर्मठ महिलाओं को मंडल अद्यक्षो द्वारा पुष्पगुच्छ ,अंगवस्त्रऔर मोमेंटो दे सम्मानित कर उन्हें दिया गया।सुषमा स्वराज अवार्ड प्राप्त करने वाली मे श्रीमती पिंकी जोराजी द्वारा 526 सौचालय निर्माण किया गया, रानी मिश्रा जी दोबा पत्ता कार्य करती हैं, बसंती बास्के ने 6000 घरों तक पानी पहुचने का काम किया, चिंतामणि देवी जी जल शैया जल पूर्ती का काम दिलाती , रीमा भट्टाचार्य जी 7 वर्ष से अंधे बच्चो का स्कूल चलाती हैं, सामिति पात्रो जी सिलाइ सेंटर,ब्यूटी पार्लर चलाती है और अश्टमी पर्माणिक जी पत्ते दोना बेचा करती हैं।
आज के कार्यक्रम का संचालन जिला उपाद्यक्ष श्रीमती लष्मी मिर्जा जी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला पदाधिकारी रीना चौधरी जी, सुशीला जी, लीना चौधरी जी, भारती कुमारी जी, सीमा जायसवाल जी, सुक्ला हलदर जी,रानी ठाकुर जी, भारती साहू जी साथ ही सभी मंडल अध्य्क्ष,मंडल महामंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button