FeaturedJharkhand

भाजपा नेता विजय गोंड ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव से उनके आवास पर की शिष्टाचार मुलाकात

रांची। रांची स्थित आवास पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय समीर उरांव से भाजपा नेता विजय गोंड ने मुलाकात की राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि राज्य सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाना हमारा अंतिम लक्ष्य होना चाहिए कैसे राज्य सरकार झारखंड को लूटने का काम कर रही है अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर इस राज्य सरकार की नाकामी और खामियों के बारे में बताना चाहिए |
भाजपा नेता विजय गोंड ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के दिशा निर्देशों का हर हाल में पालन किया जाएगा |
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ति एवं अन्य मौजूद थे

Related Articles

Back to top button