FeaturedJamshedpurJharkhand

बिस्टुपुर कार्यालय पर सांसद विद्युत वरण महतो ने झंडा तोलन किया, कहा स्वतंत्रता सेनानियों के अनगिनत बलिदान और त्याग के बदौलत देश स्वतंत्र हुआ

जमशेदपुर। सांसद बिद्युत बरण महतो ने 74 वे गणतंत्र दिवस पर बिष्टुपुर स्थित सांसद कार्यालय पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के अनगिनत बलिदान और त्याग के बदौलत देश स्वतंत्र हुआ। उन सेनानियों ने इस देश में स्वशासन और सुशासन को सुरक्षित रखने के लिए संविधान का निर्माण किया। सांसद श्री महतो ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल और बाबा साहेब सहित तमाम नेताओं ने जिस मार्ग पर देश को आगे बढ़ाया उसी मार्ग पर अग्रसर होते हुए पं दिनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस देश को और आगे बढ़ाया।
आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल ,सक्षम और मजबूत नेतृत्व में देश निर्बाध गति से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में जिस तरह आगे बढ़ कर एक एक नागरिकों के जानमाल की रक्षा की है वह अद्भुत मिशाल है। पूरा विश्व आज इस कुशल नेतृत्व की चर्चा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई के शासन काल में भारत को जी 20 का नेतृत्व करने का मौका मिला है। वह दिन दूर नहीं जब अपना महान राष्ट्र विश्व गुरु बन कर उभरेगा।
सांसद श्री महतो ने गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समस्त लोकसभा क्षेत्र के साथ साथ पुरे झारखंडवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने सरस्वती पूजा की भी शुभकामनाएं दी और ज्ञानदायिनी, विद्यादायिनी मां सरस्वती से कामना किया कि वे अपना आशीर्वाद हम सब पर निरंतर बनाए रखें।
आज झंडोत्तोलन के अवसर पर मुख्य रूप से रीता मिश्रा,चंद्रशेखर मिश्रा, चित्तरंजन वर्मा,हरेंद्र पांडेय, संजय तिवारी, प्रशांत पोद्दार, चंचल चक्रवर्ती, अशोक सिंह चौहान,दिपू सिंह,नागेंद्र पांडेय,गोपाल जायसवाल, राजकुमार साह,सुजीत श्रीवास्तव, अभय चौबे, ललन यादव, आनंद शर्मा,नारायण प्रसाद, संजय रजक, मनीष पांडेय, रविन्द्र सिंह सिसोदिया,लकी सिंह, लीना चौधरी,रुपा मूनका,नवजोत सिंह सोहेल, मोंटी अग्रवाल, दीपू शर्मा, राम सिंह मुंडा, मारूति पांडेय, राजेश्वर प्रसाद,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमर सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button