FeaturedJamshedpurJharkhand

बिष्टुपुर में मनाया गया सावन महोत्सव, सावन के गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य

जमशेदपुर. बिष्टुपुर स्थित एक होटल में शुक्रवार को सावन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में हरे रंग की साड़ी में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फूलों का
मांग टीका और मेहंदी रही। जिसे पहन कर सभी महिलाएं प्रतियोगिता का हिस्सा बनीं। कार्यक्रम के अंत में रात्रि भोजन का आनंद उठाया। रश्मि किरण सिंह, सुनीता, ज्योति सिन्हा, पूनम, राखी व अन्य का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button