FeaturedJamshedpur

बिरसानगर में 14 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगा कि आत्महत्या

जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नंबर 2 में रहने वाली नाबालिग मनीषा होनहागा (14) ने बुधवार की शाम फाँसी लगा आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतार टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पिता राजेश होनहागा के बयान पर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतका ज्ञानदीप स्कूल की कक्षा 8 की छात्रा थी। पिता ने बताया- मनीषा की बड़ी मौसी का निधन 3 दिन पहले हो गया था। जिसको लेकर वह तनाव में रहती थी। संभवतः इसी कारण से मनीषा ने फांसी लगाई। वे बिरसनागर बाजार में आलू-प्याज बेचते हैं। वे और उनकी पत्नी बुधवार की शाम बाजार गए थे। शाम में घर वापस आने पर मनीषा फंदे से लटकती मिली। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button