FeaturedJamshedpur

बागबेडा महानगर विकास समिति ने चैती छठ व्रत धारियों के लिए सहायता शिविर लगाकर सेवा प्रदान किया : सुबोध झा


जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति युवा मोर्चा के द्वारा छठ व्रत धारियों के लिए सेवा शिविर का आयोजन किया गया। छठ पूजा शिविर का उद्घाटन बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोध झा ने छठ व्रत धारियों को शरबत पिलाकर शुभारंभ किया।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति युवा मोर्चा के अध्यक्ष रुपेश शर्मा एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, सोनम सिंह के अगुवाई में छठ पूजा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बागबेड़ा महानगर विकास समिति के द्वारा चैती छठ पर्व के शुभ अवसर पर छठ व्रत धारियों के सेवा के लिए प्रातः बेला में आम की दतवन, दूध, चाय विशेषकर शरबत , और नींबू पानी की व्यवस्था व्रत धारियों के लिए की गई।

सुबोध झा ने कहा चैती छठ पर्व में भी भारी भीड़ बागबेरा बडौदा छठ घाट मैं होने लगी है ।अगले वर्ष से व्रत धारियों की सेवा के लिए बड़े पैमाने पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति जिस प्रकार से कार्तिक छठ पूजा नवंबर के समय समिति का कार्यक्रम किया जाता है। ठीक उसी प्रकार से चैती छठ में भी बड़े पैमाने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। हजारों छठ व्रत धारियों ने सहायता शिविर मैं आकर चाय शरबत पानी की सेवा प्राप्त किए ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के अध्यक्ष रूपेश शर्मा, समिति के सलाहकार नवीन सिन्हा, विनोद सिंह, विकास कुमार, संतोष शर्मा , दिनेश वागडे, मनोज कुमार, सत्येंद्र सिंह, धीरज कुमार, अजय ओझा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु सिंह, महामंत्री सोनम देवी, वर्षा शर्मा, चंद्रकांता देवी, सुशीला देवी, कृष्ण कुमार प्रसाद, संजय सिंह बिट्टू दुबे एवं अन्य सदस्यगण ने अपना बहुमूल्य समय देकर बर्फ धारियों को सेवा प्रदान किए।

Related Articles

Back to top button