FeaturedJamshedpur

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का युवा कांग्रेस ने किया स्वागत

जमशेदपुर। भाजपा के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को जमशेदपुर में जन जागरण अभियान के तहत झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का जमशेदपुर आगमन हुआ। इस दौरान उनके साथ में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा, मधु कोड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, राजीव रंजन,केशव कमलेश महतो, ज्योति मथारू, सुमित शर्मा, शमशेर आलम एवं तमाम नेतागण थे।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और उनकी टीम का झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राकेश साहू के द्वारा जोरदार अभिनंदन स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता राकेश साहू ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के सभी जिला, प्रखंड, पंचायत व गांवों में जोर शोर से चलाकर लोगों को घर घर केंद्र सरकार की जन विरोधी नीति से अवगत कराने का काम कांग्रेस कार्यकर्ता जन जागरण अभियान के तहत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए लोगों के समक्ष भावनात्मक व हिंदुत्व की बातों को रख रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ी महंगाई, शोषण, अत्याचार महिला उत्पीड़न से जनता त्रस्त है। मौके पर परविंदर सिंह, संजय सिंह आजाद, संजय चौधरी, शिबू सिंह, गौतम साहू, राज किशोर प्रसाद, रवि अग्रवाल, गुरदीप सिंह, शैलेश पांडे एवं सुनील प्रसाद आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button