FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन समारोह का हुआ जोरदार आयोजन सावन के गीतों मे जमकर थिरकी समाज की महिलाएं

जमशेदपुर; रविवार की सुबह 11:00 से होटल जीवा साकची में प्रथम भूमिहार महिला समाज का सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें बिहार झारखंड के बहुत से शहरों से महिलाओं ने बढ़-चला का हिस्सा लिया कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने भूमिहार जाति की एकता का प्रदर्शन किया साथ ही साथ सावन क्वीन महोत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया इसमें सर्वप्रथम रोली और कुमकुम का टीका लगाकर सभी का स्वागत किया गया फिर दीप प्रज्वलित और केक काटा गया

जिसके बाद सर्वप्रथम गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में कार्यकारिणी सदस्य में करुणा सिंह,सुधा कुमारी,सुरभि सिंह, वीणा सिंह,अर्चना सिंह,सीमा राय, मधु कुमारी का विशेष योगदान रहा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रथम भूमिहार महिला समाज की पटना से आई हुई फाउंडर उषा सिंह और रीता सिंह,उपस्थित हुई

सभी समाज की महिलाओ ने सावन महोत्सव मे जम कर मस्ती की सावन के गीतों पर महिलाएं खुद नृत्य करती हुई नज़र आई सभी अपने हाथो पर मेहंदिया लगवाई हुई थी इस कार्यक्रम मे बहुत सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

कार्यक्रम में मंच का संचालन चिंटू शर्मा ने किया जिसमें उन्होंने अपने मधुर संगीत सुना कर लोगों का मन मोह लिया कार्यकारिणी समूह डांस सोलो डांस का आयोजन किया गया इसी द्वारा प्रथम भूमिहार महिला समाज की सावन क्वीन का खिताब आदित्यपुर निवासी अंजू सिंह को मिला

इसके अलावा भी कई सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जैसे मेहंदी क्विज फनी गेम्स का आयोजन किया गया प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी को विशेष अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया और आए हुए अतिथियों को भी रिटर्न कर कार्यक्रम का समापन किया गया

Related Articles

Back to top button