FeaturedJamshedpurJharkhand

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मानगो चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया

जमशेदपुर। पश्चिमी विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भवानी सिंह के नेतृत्व में मानगो चौक पर विभिन्न तरीकों से मोदी सरकार और भाजपा को घेरते हुए प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदर्शनकारियों ने ठेले को ठेला और दो पहिया मोटरसाइकिल को भी ठेलकर बताया है कि अगर केंद्र सरकार डीजल पेट्रोल के दामों में इसी प्रकार की बढ़ोतरी करेगी तो वह दिन दूर नहीं कि देश की जनता इस प्रकार से सड़क पर नजर आएगी। इसके साथ कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर को माथे पर रखकर भी प्रदर्शन किया और कहा कि अगर गैस के दाम में जल्द कमी नजर नहीं आई तो युवा कांग्रेस भारी संख्या में सड़क पर उतरेगी और भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने की काम करेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह ने कहा कि अगर मोदी सरकार अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आई तो वह शांत नहीं बैठेंगे और इस आंदोलन को और भी उग्र करेंगे। प्रेस से बातचीत करते हुए जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि यह सरकार गरीब और आम जनता की सरकार नहीं है ये केवल पूंजी पतियों की सरकार है और अगर भाजपा सरकार गरीब जनता के बारे में नहीं सोचती है तो युवा कांग्रेस अब संसद भवन को घेरने का काम करेगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष नीरज साहू पश्चिमी विधानसभा महासचिव मोहम्मद शाहबाज शेख राजा निक्कू सिंह अक्षय सिंह वीरेंद्र यादव दीपक बांद्रा नीरज सिंह गोलू सिंह इंद्रजीत सिंह पंकज उपाध्याय राजीव यादव , सँजर खान, रोहित सिंह, रवी सिंह, अभिषेक कुमार, अमित सोनी, सँजय शरमा , प्रकाश यादव , पंकज शर्मा, अविनाश पांडेय, सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button