FeaturedJamshedpurJharkhand

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस ने गोलमुरी चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज सिंह के नेतृत्व में लगातार डीजल पेट्रोल और घरेलू गैस के बढ़ते दामों के विरोध में गोलमुरी गोल चक्कर के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने नीरज सिंह के नेतृत्व मे गोलमुरी बाजार में घुम कर नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से विरोध प्रकट किया और लोगों को जागरूक किया। इसके साथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अब तानाशाही पर उतर चुकी है और केवल पूंजी पतियों की सरकार बन चुकी है। उन्होंने बताया कि भारत पैट्रोलियम कंपनी जो कि 1 फायदे वाली सरकारी कंपनी है उसे भी मोदी सरकार बेच रही है

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह संजीव रंजन राकेश साहू जिला उपाध्यक्ष कृष्णा ठाकुर थाना अध्यक्ष नवीन जिला महासचिव मंगल देव सिंह कमलेश साहू विधानसभा अध्यक्ष भवानी सिंह नीरज साहू रोहन सिंह वैभव उपाध्याय नवनीत मिश्रा मोहम्मद शाहबाज राजा राहुल राज रघुवंशी रमेश कुमार कृष कुमार निक्कू सिंह और सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button