FeaturedFestivalJamshedpurJharkhand

पूर्व सैनिकों के द्वारा लगाए गए फल विक्रय केंद्र का मानगो थाना प्रभारी ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर। लौहनगरी के छठ व्रत धारियों का सेवा करने के उद्देश्य से तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज़ सैनिकों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद होलसेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का उद्घाटन (शुभारम्भ) मानगो थाना प्रभारी राजीव रंजन एवं बरिष्ठ नागरिक समिति के केंद्रीय अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर में सेब-70 संतरा-50 केला-350 गागल-30 अनार-150 नाग-70 नारियल-25 एवं अन्नास-30 ₹ प्रति किलोग्राम के दर पर उपलब्ध है।

इस फल विक्रय केंद्र का उद्देश्य लौहनगरी के छठ व्रत धारियों का सेवा करना है एवं उचित मूल्य एवं उचित वजन के साथ गुणवत्ता वाला फ़ल उपलब्ध कराना ही संगठन का लक्ष्य है। हर वर्ष शहरवासी इस सेवा शिविर से होल सेल के दर पर फल विक्रय केंद्र का लाभ उठाते रहे हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से संगठन के वरिष्ठ सदस्य सुशील कुमार सिंह जिला संयोजक राजीव रंजन जिला मंत्री दिनेश सिंह कोषाध्यक्ष अमित कुमार सतनाम सिंह अशोक श्रीवास्तव भोला सिंह उपेंद्र प्रसाद सिंह मृत्युंजय सिंह महेश कुमार हरेंदु शर्मा प्रमोद कुमार जावेद हुसैन अनुज कुमार सिंह अनिल सिंह अनिल कुमार झा हंसराज सिंह अशोक शर्मा भोला सिंह आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button