FeaturedJamshedpurJharkhand

पूर्व सैनिकों का सम्मान और रोजगार है संगठन की प्राथमिकता

जमशेदपुर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों
का सम्मान और उनका नियोजन है जिससे उनकी जीवन शैली समाज के साथ गतिमान हो सके। हम सबको मिलकर एक सशक्त सैनिक संगठन बनाना है जिससे सैन्य हितों की रक्षा के साथ साथ उनको स्तरीय रोजगार मिल सके। आज यह बात एग्रिको में आयोजित सैन्य सम्मेलन के दौरान महामंत्री अनील सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा। कार्यक्रम का आरम्भ भारतमाता के स्मरण और शहीदों एवं शहीद परिवार को नमन के साथ हुआ। संगठन गीत योगेश्वर सिंह ने प्रस्तुत किया। इसके बाद परिचय सत्र गौतम लाल के नेतृत्व में हुआ। परिचय सत्र के बाद गत माह का कार्यक्रम समीक्षा और आय व्यय का विवरण राकेश कुमार ने प्रस्तुत किया। आगे के कार्यक्रम किं योजना और नीति पर ज़िल महामंत्री अनिल कु सिन्हा और संगाठन के वरीय सदस्यों ने बैठक में रखा।कार्यक्रम का संचालान संयोजक जसवीर सिंह ने किया जबकिं संगाठन के _
अवधेड़ कुमार ने विशेष संबोधन किया। धन्यवाद ज्ञापन अनुपल जी ने किया। ECHS की मेडिकल व्यवस्था और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चाईबासा के क्रिया कलाप और गतिविधियों पर में आपसी विचार विमर्श किया गया। अंत में भारत माता की जय और पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिंदाबाद के उदघोष के साथ संपन्न हुआ।
वरुण कुमार,जसवीर सिंह,
सुखविंदर सिंह,विनय यादव,गौतम लाल,योगेश्वर नंद, अनिल सिन्हा, जितेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह
नवीन के सिन्हा, शैलेश के सिंह, उमेश के सिंह, सत्यप्रकाश,नवेन्दु गांगुली,अनुपम शर्मा, राजेश कुमार कमल के सिंह, उमेश शर्म
हरि सिंह।

Related Articles

Back to top button