FeaturedJamshedpur

पूर्व विधायक मलखान सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता की माता जी का ​निधन

बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सह ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव सुनील गुप्ता की 70 वर्षीय माता तिलेसरा देवी का निधन 27 जुलाई मंगलवार को मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान हो गई हैं। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गई है। अंतिम दाह संस्कार 29 जुलाई गुरुवार को सुबह बेला में बागबेड़ा कॉलोनी स्थित उनके आवास से आदित्यपुर स्थित पर्वती शमशान घाट के लिए निकलेगा।
विदित हो कि पिछले 10 वर्षों से वे गला में कैंसर से पीड़ित थी। जिसका ईलाज लगातार मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था। इस दौरान दो बार गला का सर्जरी भी हो चुका था। वर्तमान में विगत 5 महीना से मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में ही वे इलाजरत थी। इस दौरान गला से लेकर छाती तक 4 से 5 बार सर्जरी भी हो चुकी थी। स्वस्थ एवं अस्वस्थ के दौरान मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में वे अंतिम सांस ली।
इस दौरान शहर के पंचायत प्रतिनिधि, राजनीतिक, सामाजिक, स्वयंसेवी संगठनों ने शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button