FeaturedJamshedpurJharkhandNational

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का राज्यसभा मैं नहीं जाना झारखंड वासियों के बीच चर्चा का विषय बना

झारखंड मुक्ति मोर्चा के आंदोलनकारी और केंद्रीय नेता प्रमोद लाल ने रघुवर दास पर लगाए कई गंभीर आरोप


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
जमशेदपुर। पिछले दिनों राज्य सभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक रघुवर दास को टिकट नहीं मिलना झारखंड वासियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा इसलिए है कि क्योंकि झारखंड में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रहते हुए भी राज्यसभा का टिकट से वंचित हो जाना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा है कि उनके कार्यकाल में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

इस संबंध में उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले झारखंड आंदोलनकारी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय नेता प्रमोद लाल ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लाल ने कहा की
उन्हें उनके ही मुख्यमंत्री के काल में झारखंड राज्य के बड़े-बड़े घोटालों का जन्म दिया है, जिसमें मोमेंटम झारखंड, ट्रॉफी घोटाला, कंबल घोटाला, सुनिधि चौहान का कार्यक्रम घोटाला आदि है। सबसे गंभीर बात तो यह है कि रघुवर दास के कार्यकाल में ही जेल में बंद आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाला में क्लीन चिट दिया गया था। प्रमोद लाल ने कहा कि पूजा सिंघल के खिलाफ सही तरीके से जांच नहीं हुई जिसका परिणाम आज उन्हें जेल में जाना पड़ा। प्रमोद लाल ने कहा झारखंड सरकार को इस मामले को गंभीरता और तेजी से जांच करने की जरूरत है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। घोटालेबाज सरकार होने के कारण भाजपा की मोदी सरकार
ने राज्यसभा टिकट से वंचित किया था किया।

Related Articles

Back to top button