FeaturedJamshedpurJharkhand

न्याय की जीत राहुल गांधी की सजा पर रोक महेंद्र पांडेय

जमशेदपूर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने राहुल गांधी की सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने को न्याय की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सजा पर तात्कालिक रूप रोक से न्यायिक आस्था बढ़ी है तथा न्याय की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि प्रोपेगेंडा खड़ा कर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को फंसाया गया है। देश की सर्वोच्च अदालत इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी जल्द करेगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक वैसे लोगों को करारा तमाचा है जो एक साजिश के तहत इस मामले में कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेता को परेशान कर रहे थे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस मामले में राहुल गांधी को न्याय मिलेगा, सत्य की जीत होगी तथा देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता खुशियाली मनाएंगे।

Related Articles

Back to top button