FeaturedJamshedpur

नेताजी की जयंती पर बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से कंप्यूटर प्रदान की गई। सुबोध झा।

जमशेदपुर। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा के अगुवाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बागबेड़ा कैंप कार्यालय में कोविड-19 के गाइडलाइन के साथ मनाई गई। और बागबेड़ा क्षेत्रों में छोटे-छोटे सामाजिक उत्थान के कार्यों को करने वाले लोगों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। सुमित कोचिंग सेंटर के बच्चों के लिए बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष शाह भाजपा नेता सुबोध झा ने कंप्यूटर प्रदान कर सम्मानित किया ।
बागबेड़ा महानगर विकास समिति महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती रितु सिंह जी के द्वारा उर्मिला महिला समूह के द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की मांग एवं कपड़े के थैले एवं कागज एवं पेपर के थैले बनाकर वितरण कर जनता को जागरूक करने के लिए 1001 रुपए देकर सम्मानित किया गया।
समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता सुबोध झा ने कहा इस वर्ष भी बच्चों के बीच खेल खेल कूद का आयोजन करना था और भाग बड़ा क्षेत्रों के तमाम विद्यालयों के अच्छे प्रथम स्थान करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी करना था। पर इस महामारी के कारण सारा कार्यक्रम को स्थगित कर छोटा सा कार्यक्रम कर समाप्त किया गया। आज के इस कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ ऋतु सिंह, सुमित्रा देवी, श्वेता कुमारी, बृजेश मिश्रा, विनोद कुमार, सरिता कुमारी आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Back to top button