FeaturedJamshedpurJharkhand

तेली साहू महासंगठन का वार्षिक वनभोज डिमना में 22 को

जमशेदपुर । राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की ओर से जिला सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी, रविवार को डिमना लेक मैदान में किया गया है. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री योगेंद्र साहु, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहु, महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका साहु, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चण्डी चरण साहु, प्रदेश युवा अध्यक्ष शीतल साहु समेत जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. उक्त जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि रविवार को समारोह सुबह 9 बजे से शुरु होगा, जिसमें कई लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. अंत में सभी लजीज ब्यंजन का लुत्फ उठायेंगे. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला समिति के सभी पदाधिकारी, प्रखंड समिति के पदाधिकारी, सभी अनुषंगी इकाई ,महिला संघ, अधिवक्ता संघ, व्यापार एवं, सभी विधानसभा प्रभारी, जमशेदपुर नगर के सभी मंडल के पदाधिकारी आमंत्रित हैं. इसे सफल बनाने में महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता आदि लगे हुए हैं.

Related Articles

Back to top button