FeaturedJamshedpurJharkhand

तैलिक साहू महासभा ने नेक कार्य हेतु बन्ना गुप्ता का किया अभिनंदन

जमशेदपुर। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के सौजन्य से स्वर्णरेखा नदी दोमुहानी का सौंदर्यकरण का नेक कार्य किये जाने की खुशी में शनिवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्धारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि बन्ना गुप्ता द्धारा नेक कार्य हेतु जो पहल किया गया हैं उसका स्वागत औरं उनके हौसला को बनाये रचाने के लिए सभी समाज को आगे आने की जरूरत हैं। ताकि जनहित में ऐसे कार्य होते रहें। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, जिला वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, उपाध्यक्ष पप्पू साहू, महामंत्री पिंटू साव, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साव, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, जिला सचिव भोला प्रसाद, अशोक साहू, सत्यदेव प्रसाद, विनोद साहू,, वंदना गुप्ता, प्रमिला साहू, अंकिता कुमारी, निर्मला साहू प्रतिभा गुप्ता, सुशीला देवी, साहू समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button