FeaturedJamshedpurJharkhand

तिलक पुस्तकालय में वरिष्ठ कांग्रेसी किए गए सम्मानित

वर्षों से निःस्वार्थ भाव से कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में किया सहयोग


जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरूवार को जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों को वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान से सम्मानित किया गया।।उक्त सम्मान उन्हें कांग्रेस पार्टी की वर्षों से निःस्वार्थ सेवा करने तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग के लिए किया गया। इसके लिए गुरूवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह में जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों को फूलों की माला एवं अंगवस्त्र के अलावे सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाले में एनएसयूआई से कांग्रेस की राजनीति शुरु करने वाले तथा युवा कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमिटी में महासचिव की जिम्मेदारी निभाने वाले बर्मामाइंस के कैरेज कालोनी निवासी महेंद्र कुमार पांडे, दिलीप कुमार ओझा, रामाश्रय प्रसाद, इंटक नेता चंद्रभान सिंह, रमेश पांडे, नागेंद्र तिवारी, धनपत पांडे, समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल थे।

विजय खां ने प्रदान किया सम्मान पत्र
जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खां ने वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान पत्र प्रदान किया। इससे पहले सभी कांग्रेसियों को अंग वस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button