FeaturedJamshedpurJharkhand

डिमना रोड में बने गड्ढों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मार्किंग

रौशन कु पांडेय
जमशेदपुर. डिमना रोड में गड्ढों के कारण रोज हो रही दुर्घटनाओं को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा मानगो मंडल ने शनिवार एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष रवि गोराई ने की। बैठक करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने जुस्को से रोड के गड्ढों की मार्किंग करते हुए गड्ढों को भरने की मांग की। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कहा कि जल्द से जल्द रोड में जितने गड्ढे बने हुए है उसकी मरम्मत करायी जाये। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। सड़क में गड्ढे होने से कभी भी दुर्घटना होते रहती है। अभी तक सड़क दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सह भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष कल्लु सिंह, मोर्चा महामंत्री राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष जयप्रकाश निराला, विष्णु प्रमाणिक, संतोष शाह, विजय पाल, शैलेंद्र शर्मा, संजीव कुमार समेत अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button