FeaturedJamshedpur

टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट बर्मामाइंस ने मनाया भारत रत्न जे आर डी टाटा की 117वीं जयंती

जमशेदपुर। गुरुवार को भारत रत्न श्री जे आर डी टाटा की 117 वीं जयंती मनाई गयी। इस उपलक्ष्य पर संस्थान के सभी सदस्य गणों ने भारत रत्न श्री जे आर डी टाटा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवम संस्थान के द्वारा प्रशिक्षुओं के लिए भारत रत्न श्री जे आर डी टाटा के जीवन पर आधारित क्विज कॉन्टेस्ट प्रतियोगिता ऑन लाइन आयोजित की गयी, क्विज के विजेता एम-1 सेक्शन के शशांक कुमार विजेता बने। भारत रत्न श्री जे आर डी टाटा के विषय मे संस्थान के प्रिन्सिपल श्री बृजकिशोर सिंह और सदस्यों के द्वारा उनके जीवन से संबन्धित विषयों पर विचार साझा कर उन्हे याद किया गया।

Related Articles

Back to top button