FeaturedJamshedpur

झारखंड सरकार की हर मोर्चे पर विफलता के विरोध में मानगो अंचल कार्यालय पर भाजपा का धरना

जमशेदपुर। झारखंड सरकार की अकर्मण्यता एवं हर मोर्चे पर विफलता के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर के निर्देशानुसार सभी प्रखंड मुख्यालय पर २१.०८.२०२१, शनिवार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस हेतु कल के धरना प्रदर्शन के लिए जिला कोषाध्यक्ष सह मानगो कार्यक्रम प्रभारी श्री राजीव सिंह, मानगो मंडल अध्यक्ष श्री बिनोद राय , उलीडीह मंडल अध्यक्ष श्री अमरेंद्र पासवान,आज़ाद नगर श्रीमती फातिमा शाहीन एवं एम जी एम मंडल अध्यक्ष श्री सुनील मुंडा, उलीडीह मंडल महामंत्री श्री राकेश लोधी, उलीडीह मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राहुल कुमार के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री शिव प्रकाश शर्मा ने मानगो अंचल, संकोसाई के समीप जगह का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की l
शिव प्रकाश शर्मा ने भाजपा मानगो मंडल के समस्त वरिष्ठ नेता, मंडल में प्रवास करने वाले समस्त प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं नेतागण, मानगो मंडल से समस्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ताओं से निवेदन किया है कि कल सुबह १०:०० बजे शंकोसाई रोड नंबर ४ स्वर्णरेखा बहूद्देशीय परियोजना के नए निर्माणाधीन भवन के समीप पहुँचकर हर क्षेत्र में विफल एवं ट्रांसफर पोस्टिंग राज्य सरकार के खिलाफ विरोध धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की कृपा करेंगें।
कार्यक्रम:- राज्य सरकार की विफलता के विरोध में प्दिनांक:- २१ अगस्त, शनिवार
स्थान:- शंकोसाई रोड नंबर ४ स्वर्णरेखा बहूद्देशीय परियोजना के नए
निर्माणाधीन भवन के समीप
समय:- सुबह १० बजे से १ बजे तक।

*आइये, इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर झारखंड की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के अभियान का शंखनाद करें l

Related Articles

Back to top button