FeaturedJamshedpur

झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : अभय सिंह

झारखंड सरकार की विफलता के विरोध में भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
रौशन पांडेय
जमशेदपुर. मानगो डिमना रोड स्थित शंकोसाई रोड नंबर चार स्वर्णरेखा बहूद्देशीय परियोजना के नये निर्माणाधीन भवन के समीप शनिवार को राज्य सरकार की विफलता के विरोध में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेता और कार्यक्रर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभय सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोई भी काम करने में विफल रहा है। इनसे सरकार नहीं चलेगा। कोई भी काम तब पूरा होगा जब समय पर होगा तब। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार विकास के मामले में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। झारखंड में अपराधिक घटनाओं में भी बेहद आसान विधि हुई सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग का कारोबार तेजी से चलाएं। इस दौरान मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने कहा कि हेमंत सराकर राज्य चलाने में असर्मथ है। विभिन्न मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सह मानगो कार्यक्रम प्रभारी राजीव सिंह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, आज़ाद नगर फातिमा शाहीन, उलीडीह मंडल महामंत्री राकेश लोधी, एमजीएम मंडल अध्यक्ष सुनील मुंडा, उलीडीह मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, अंकेश कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश शर्मा समेत अन्य भाजपा के नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button