FeaturedJamshedpurJharkhand

झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ने परसुडीह से जुगसलाई तक निकाली भारत जोड़ो यात्रा

भाजपा के विभाजनकारी नितियों को जन - जन तक पहुंचाना लक्ष्य : शैलेश पांडेय

जमशेदपुर । परसुडीह स्थित सोपो डेरा गांधी मैदान से झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश सचिव राजा सिंह राजपूत एवं झारखंड प्रदेश संगठन सचिव सुल्तान अहमद के नेतृत्व में निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय शामिल हुए. यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, यात्रा के जुगसलाई पहुंचने पर सभा को संबोधित करते हुए शैलेश पांडेय ने कहा की भाजपा देश में धर्म एवं जाति के नाम पर लोगों को विभाजित करना चाहती है, यात्रा का लक्ष्य भाजपा के द्वेष भरी मानसिकता से देशवासियों को जागरूक करने का है, केन्द्र सरकार देश के ज्वलंत मुद्दे महंगाई, बेरोजगारी,अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में विफल साबित हुई है. सभा को कांग्रेस नेता राजा सिंह एवं सुल्तान अहमद ने भी संबोधित किया. यात्रा में मुख्य रूप से असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के झारखंड प्रदेश के संगठन सचिव अजितेश उज्जैन , झारखंड प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य कमलेश्वर जाल , जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, कांग्रेस जिला सचिव भरत सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, कांग्रेस नेता चंदन यादव, अखिलेश यादव, सुभद्रा कर्मकार, अनिता कुमारी, पूजा डे,कमलेश कुमार, गोलमुरी प्रखंड असंगठित कामगार कर्मचारी के अध्यक्ष हरे कृष्णा लोहार जी मनीष मार्डी जी गोविंद कुमार असंगठित कर्मचारी कांग्रेस के बिरसानगर के प्रखंड अध्यक्ष गौतम रविदास रोहित तिर्की , सोमनाथ सरकार ,राहुल पासवान ,राजकुमार दास एवं सैकड़ों की संख्या में महिला एवं युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button