FeaturedJamshedpurJharkhand

झामुमो नेता गोपाल महतो के नेतृत्व में शहीदे आजम भगत सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा जमशेदपुर के पूर्व नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में जुगसलाई गोल चक्कर मे स्थित भारत के स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद भगत सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीर शहीद राजगुरु एवम वीर शहीद सुखदेव को भी याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
गोपाल महतो ने कहा भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए। 23 मार्च यानि, देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों को ह्वदय से सच्ची श्रद्धांजलि देते है, यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है। आदमी को मारा जा सकता है उसके विचार को नहीं। बड़े साम्राज्यों का पतन हो जाता है लेकिन विचार हमेशा जीवित रहते हैं और बहरे हो चुके लोगों को सुनाने के लिए ऊंची आवाज जरूरी है।’ बम फेंकने के बाद भगतसिंह द्वारा फेंके गए पर्चों में यह लिखा था।

इस श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता गोपाल महतो के साथ शिव शंकर महतो, रोहित लोहरा,गोविंदा चालक,संदीप महतो,ऋषि प्रसाद, गौतम धीवर, आकाश महतो, शुसांत महतो, चित्तो महतो,सूरज धीवर के साथ कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button